शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
शनिवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, जान लीजिए क्यों?
08 मई, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शनिवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, जान लीजिए क्यों?

शनिवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, जान लीजिए क्यों?

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अगले हफ्ते शनिवार को भी बाजार खुला रहेगा। आमतौर पर स्टॉक मार्केट में शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह का आखिरी दिन होता है। बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन इस बार शनिवार को छुट्टी के दिन भी बाजार खुला रहेगा। दरअसल शनिवार यानी 18 मई को भी स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। इस दिन डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होगी। NSE की तरफ से यह टेस्टिंग इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में की जाएगी। इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच-ओवर किया जाएगा। किसी आपात स्थिति के दौरान प्राथमिक ‘डेटा सेंटर’ के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे और परिचालन को बहाल करने के लिए ‘डिजास्टर रिकवरी साइट’ का उपयोग किया जाता है।


एनएसई की तरफ से बताया गया है कि 18 मई यानी शनिवार को डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होगी। ऐसा किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए किया जा रहा है। इस ट्रेडिंग सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से डिजास्टर साइट पर स्विच ओवर किया जाएगा। डिजास्टर साइड सभी क्रिटिकल इंस्टीट्यूशन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।


एनएसई ने घोषणा की है कि शनिवार, 18 मई, 2024 को इक्विटी और इक्विटी वायदा एवं विकल्प खंड में 'प्राथमिक साइट' से 'डिजास्टर रिकवरी साइट' पर कारोबार के दौरान एक विशेष 'लाइव' कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। यह सत्र सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक प्राथमिक साइट (पीआर) और सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक डीआर साइट पर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, एनएसई और बीएसई ने दो मार्च को इसी तरह के कारोबारी सत्र आयोजित किए थे। ये सत्र बाजार नियामक सेबी और उनकी तकनीकी सलाहकार समिति के साथ विशिष्ट चर्चाओं के आधार पर आयोजित किए जा रहे हैं।


तैयारी की जांच की जाएगी

रिपोर्टों के अनुसार, ऐसा करके प्राथमिक साइट के प्रमुख व्यवधान और विफलता को संभालने के लिए तैयारियों की जांच की जाएगी। विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र में प्राथमिक साइट (पीआर) से आपदा रिकवरी (डीआर) साइट पर इंट्रा-डे स्विच होगा। आपदा रिकवरी साइट का उपयोग सबसे हालिया बैकअप से डेटा पुनर्प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यदि प्राथमिक स्थान और उसके सिस्टम किसी अप्रत्याशित घटना के कारण विफल हो जाते हैं तो पुनर्प्राप्ति साइट पर स्विच किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें