शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
बजट से पहले शेयर बाजार में तूफानी उछाल, इन वजहों से मार्केट में आई तेजी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बजट से पहले शेयर बाजार में तूफानी उछाल, इन वजहों से मार्केट में आई तेजी

बजट से पहले शेयर बाजार में तूफानी उछाल, इन वजहों से मार्केट में आई तेजी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। बजट से पहले आज शेयर बाजार में तेजी लौट आई है। बाजार उछाल के साथ बंद हुआ है। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार में तेजी रही है। निवेशकों की नजर अब गुरुवार को पेश होने वाले अंतरिम बजट और नीतिगत दर को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के निर्णय पर होगी। इसका असर बाजार की चाल पर देखने को मिल सकता है। आज शुरुआती नुकसान से उबरते हुए तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 612.21 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,752.11 अंक पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान एक समय यह 711.49 अंक तक उछला था। वहीं एनएसई निफ्टी 203.60 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,725.70 अंक पर बंद हुआ है। इससे पहले सेंसेक्स मंगलवार को 801.67 अंक और निफ्टी 215.60 अंक टूटा था।

इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। दूसरी तरफ, लार्सन एंड टुब्रो का शेयर आज 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है। दिसंबर तिमाही का परिणाम बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से कंपनी के शेयर में गिरावट रही है। इसके अलावा, टाइटन में भी आज गिरावट देखने को मिली।


एशिया के बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा है। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें