शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
Suzlon Energy : एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए दिया बड़ा टारगेट, बस निकल जाए यह लेवल
04 दिस, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Suzlon Energy : एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए दिया बड़ा टारगेट, बस निकल जाए यह लेवल

Suzlon Energy : एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए दिया बड़ा टारगेट, बस निकल जाए यह लेवल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

सुज़लों एनर्जी  के शेयरों में बीते कुछ महीनों में जबरदस्त मुनाफा दिया है। लेकिन शेयर 86.04 रुपये का हाई बनाने के बाद इसमें बड़ी गिरावट भी देखी गई। जिसके बाद यह 53 रुपये पर जा पहुंचा। अब कुछ दिनों में इसमें फिर से तेजी देखी जा रही है। जिसके बाद एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए बड़ा टारगेट दिया है। आइए आपको बताते हैं कि एक्सपर्ट ने सुज़लों एनर्जी  पर क्या कहा है?


एक्सपर्ट ने क्या कहा?

एक बिज़नेस न्यूज़ वेबसाइट से बात करते हुए Sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने बताया कि सुज़लों एनर्जी  में बहुत अच्छा बेस बन चुका है। जो 56 रुपये है। अगर यह काउंटर 68 रुपये के ऊपर निकलता है तो इसमें बुलिश रैली देखी जा सकती है और आने वाले समय में 95 रुपये तक का टारगेट दिखा सकता है। साथ ही बताया कि इसमें रुक कर खरीदारी करने की सलाह दी है।


सुज़लों एनर्जी  के शेयरों का प्रदर्शन

सुज़लों एनर्जी  के शेयरों में आज तेजी देखी जा रही है। शेयर बीते एक हफ्ते में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है। वहीं बीते एक महीने में 2 फीसदी की गिरावट देखी गई है। अगर लंबे अवधि में बात करें तो एक साल में इसने 62 फीसदी से ज्यादा की मुनाफा अपने निवेशकों को दिया है और 5 साल में 2,900 फीसदी का बंपर मुनाफा दिया है। अगर इसके 52 वीक रेंज देखें तो इसने 33.90 रुपये का लो और 86.04 रुपये का हाई बनाया। हाई बनाने के बाद इसमें बड़ी गिरावट देखी गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शेयर रिकवरी करता दिख रहा है।


क्या करती है कंपनी?

सुज़लों एनर्जी  ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर में से एक है। यह कंपनी पवन ऊर्जा से जुड़े पेशे में है। कंपनी सुजलॉन जमीन और समुद्र में छोटे और बड़े पवन फर्मों के लिए पवन टर्बाइन बनाती है। इसके लिए सुजलॉन पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए जरूरी हर काम करती है, जैसे कि पवन संसाधनों का वैल्यूएशन, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना, और बिजली निकासी आदि शामिल है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें