N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जब से दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है जब से निवेशकों ने भी जोखिम वाली संपत्तियों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। पर अभी नए वैरिएंट के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, बोत्सवाना और हांगकांग में अभी इस तरह के वैरिएंट मिले है। इस वैरिएंट के बारे में साइंटिस्ट्स का अनुमान है की यह नया वैरिएंट और भी देशों में फैल सकता है और इससे एक बार फिर ग्लोबल इकोनॉमी पर बुरा असर दिख सकता है। तो वही इसी वजह से Bombay Stock Exchange में इस हफ्ते के आखरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 2.87% तो 1,65 पॉइंट्स की गिरावट सामने आई है।
अगर बीते सात महीनों की बात करें तो 18 October को सेंसेक्स 61,765 पर बंद हुआ था। तो January में 48 हजार पर। उसके बाद 19 October को इसने 62,245 का रिकॉर्ड बनाया। तब से अब तक सेंसेक्स 5 हजार पॉइंट्स और 8 प्रतिशत गिर चुका है।
26 नवंबर यानी कल भारतीय इक्विटी बाजार में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। नए कोरोना वेरिएंट ने बाजार में अभी से ही तबाही मचा दी है। अगर कल के कारोबार में निफ्टी कि बात करे तो 17000 के नीचे से भी कम होते हुए नजर आया। यूरोपियन देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने दुनियाभर में बढ़ती महंगाई AII सेलिंग के कारण बाजार पर बिकवाली का प्रेशर बढ़ गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

