शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
आज खुलेगा देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश हो सकता है फायदे का सौदा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज खुलेगा देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश हो सकता है फायदे का सौदा

आज खुलेगा देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश हो सकता है फायदे का सौदा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी के आईपीओ को एंकर निवेशको से शानदार रिस्पांस मिला है। आईपीओ लॉन्च से पहले ही एलआईसी आईपीओ एंकर निवेशकों से 5620 करोड़ रुपए जुटाए हैं। देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ 4 मई को लॉन्च होगा। एक अधिकारी ने बताया कि एंकर निवेशकों के लिए अधिकतम 5620 करोड रुपए के शेयर आरक्षित थे और इसे पूरा अभिदान मिला है। 


देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने इस आईपीओ के जरिए 21000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि एलआईसी के आईपीओ के प्रति निवेशकों को बढ़िया रुझान देखने को मिल रहा है। यहां बता दें कि एलआईसी आईपीओ के जरिए अपने पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी में सरकार 3.5 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके तहत सरकार कंपनी में अपने 2213749200 की बिक्री कर रही है और शेयर का प्राइस बैंड 902 से 949 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। 4 मई को एलआईसी का आईपीओ संस्थागत और खुदरा खरीदी के लिए खुलेगा और निवेशक 9 मई तक इसे सब्सक्राइब कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक एलआईसी का आईपीओ 17 मई 2022 को शेयर बाजार में लिस्ट होगा।


पॉलिसी धारकों व कर्मचारियों को मिलेगी छूट

गौरतलब है कि इस आईपीओ के तहत 15812494 कर्मचारियों के लिए और 22137492 शेयर पॉलिसी धारकों के लिए आरक्षित है। पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए 9.88 करोड़ से अधिक शेयर और गैर संस्थागत खरीदारों के लिए 2.96 करोड़ से अधिक शेयर आरक्षित है। खुदरा निवेशक को और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रुपए की छूट मिलेगी। जबकि एलआईसी के पॉलिसी धारकों को 60 रुपए प्रति शेयर की छूट मिलेगी।


एक लॉट में कम से कम 14235 रुपए लगाने होंगे

एक लाख में कुल 15 शेयर होंगे। एक बोलीदाता कम से कम एक लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है। एलआईसी आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम एक निवेशक को 14253 रुपए लगाने होंगे। वहीं अधिकतम 199290 रुपए लगा सकते हैं। एलआईसी के शेयर का अलॉटमेंट की तारीख 12 मई 2022 है। यानी अगर आप एलआईसी के आईपीओ में हिस्सा लेना चाहते तो आप को कम से कम 15 शेयर के लिए बोली लगानी पड़ेगी।


निवेश होगा फायदे का सौदा

शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो अगर एलआईसी के आईपीओ के ऑफर प्राइस बैंड 949 रुपए को देखें तो यह एंबेडेड वैल्यू प्रति शेयर के हिसाब से 1.1 गुना पर मिल रहा है। दूसरी निजी बीमा कंपनियों के औसत वैल्यूएशन से तुलना करें तो एलआईसी के शेयर बहुत सस्ते, करीब 60 फ़ीसदी से ज्यादा कम में मिल रहे हैं। इस हिसाब से अगर निवेशक को एलआईसी के आईपीओ में हिस्सेदारी लेना चाहते हैं, तो ये उनके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें