शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला घरेलू बाजार, इन शेयरों में दिखी बढ़त
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला घरेलू बाजार, इन शेयरों में दिखी बढ़त

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला घरेलू बाजार, इन शेयरों में दिखी बढ़त

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। शुक्रवार को हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन कहा जाता है। आज घरेलू शेयर बाजार अच्छी खासी बढ़त के साथ खुला। 30 शेयरों वाला बीएसई (Bombey Stock Exchange) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 328.35 अंक की रफ्तार के साथ 60,248.04 के स्तर पर खुला। वहीं NSE ( National Stock Exchange Of India) का निफ्टी 104 अंक से बढ़कर 17,977.60 पर ओपन हुआ। 

30 में से ज्यादातर सेंसेक्स के शेयर हरे निशान में व्यापार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी आईटीन(Information Technology) और  मेटल  के शेयरों में देखी गई है। फिलहाल एनएसई (National Stock Exchange Of India) पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में व्यापार कर रहे हैं।  देखा जाए तो सबसे ज्यादा तेजी मेटल और आईटी इंडेक्स में है। यह लगभग एक प्रतिशत बढ़कर व्यापार कर रहा है। रियल्टी इंडेक्स और फाइनेंशियल सर्विस को देखे तो उसमें भी 0.5% के करीब की तेजी है।

HDFC लाइफ और हिंडाल्को करीबन  दो प्रतिशत की तेजी में है। 
निफ्टी पर टॉप गेनर्स की बात करें तो HDFC ( Housing Development Finance Corporation Limited) लाइफ और हिंडाल्को करीबन दो प्रतिशत की रफ्तार  के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट और टेक महिंद्रा के शेयर में 1.5 प्रतिशत  की रफ्तार  में देखी जा सकती है। इंफोसिस (Infosys) , विप्रो (Wipro) और  बजाज फाइनेंशियल ( Bajaj Finance) सर्विस भी बढ़त के साथ व्यापार कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें