
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पाचवें और आखिरी दिन (01 अगस्त 2024, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स
और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 680.73 अंक यानि कि 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,186.82 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 210.80 अंक यानि कि 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,800.10 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 641 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1831 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी की कंपनियों में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील और ओएनजीसी प्रमुख के शेयर लाल निशान पर रहे। जबकि, अपोलो हॉस्पिटल्स, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैब्स, नेस्ले और टाटा कंज्यूमर के शेयर हरे निशान पर रहे।
शुक्रवार को भारतीय रुपया कल के बंद स्तर के मुकाबले 83.73 प्रति डॉलर पर स्थिर खुला। जबकि, कल सुबह रुपया 83.67 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 83.72 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।
बात करें प्री-ओपनिंग सत्र की तो, बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 415.85 अंक यानि कि 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,451.70 पर और निफ्टी 226.20 अंक यानि कि 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,784.70 पर कारोबार कर रहा था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 236.59 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत बढ़कर 81,977.93 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 85.80 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत बढ़कर 25,037.00 के स्तर पर खुला था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

