शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
हफ्ते भर में ₹1,657 बढ़ी तोले भर सोने की कीमत,चांदी ने लगाई 1,792 रुपए की छलांग, दिवाली तक और बढ़ेंगे दाम
27 सित, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
हफ्ते भर में ₹1,657 बढ़ी तोले भर सोने की कीमत,चांदी ने लगाई 1,792 रुपए की छलांग, दिवाली तक और बढ़ेंगे दाम

हफ्ते भर में ₹1,657 बढ़ी तोले भर सोने की कीमत,चांदी ने लगाई 1,792 रुपए की छलांग, दिवाली तक और बढ़ेंगे दाम

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 502 रुपये बढ़कर 75,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले बुधवार को इसकी कीमत 75,248 रुपए थी। इस हफ्ते अब तक सोना 1,657 रुपए महंगा हो चुका है।

चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी 
चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को बढ़ोतरी देखी गई। यह 1,792 रुपए महंगी होकर 92,522 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले यह 90,730 रुपये प्रति किलो थी। इस साल मई में चांदी अपने उच्चतम स्तर 94,280 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी। कीमतों में हो रही इस बढ़ोतरी से बाजार में हलचल बढ़ गई है और निवेशक सोने और चांदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

चार बड़े शहरों और भोपाल में सोने की कीमतें 
देश के विभिन्न महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,180 रुपए है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 77,020 रुपए है। वहीं, भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,650 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 77,070 रुपए है।

जानें किस शहर में कितनी है सोने की कीमत

जानें इस सप्ताह कैसे बढ़ें गोल्ड रेट 

  1. 19 सितंबर: गोल्ड रेट ₹73,202 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में गिरावट देखी गई थी, जो ₹73,254 से घटकर ₹73,202 पर आ गई थी.

  2. 20 सितंबर : गोल्ड रेट ₹73,500 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 302 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।

  3. 21 सितंबर: गोल्ड रेट ₹73,800 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 500 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।

  4. 22 सितंबर: गोल्ड रेट ₹74,100 प्रति 10 ग्राम रही।सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 600 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।

  5. 23 सितंबर: गोल्ड रेट: ₹74,500 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 400 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।

  6. 24 सितंबर: गोल्ड रेट ₹74,700 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 200 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।

  7. 25 सितंबर: गोल्ड रेट ₹75,248 प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 548 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।

  8. 26 सितंबर : गोल्ड रेट ₹75,750 प्रति 10 ग्राम। रही। सोने की कीमत में 24 घंटे के अंदर 502 रुपए प्रति ग्राम की बढोतरी हुई।

  • इस हफ्ते में कुल मिलाकर सोना ₹1,657 महंगा हुआ है। बता दें कि बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत ₹75,000 के पार पहुंच गई है।

सोने की कीमत 78 हजार तक जा सकती है 
सराफ बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों की माने तो, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। उनका मानना है कि साल के अंत तक सोने की कीमत 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है, जबकि चांदी की कीमत 1 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है। इससे सोने और चांदी के निवेशकों में उम्मीद और बढ़ी है। वहीं, त्योहारी सीजन में आम लोगों पर ज्यादा बोझ बढेगा। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें