शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
सोना चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जाने आज क्या हैं कीमतें
03 जुल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सोना चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जाने आज क्या हैं कीमतें

सोना चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जाने आज क्या हैं कीमतें

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। बुधवार को सोना चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। सोना आज 71500 के पार व्यापार कर रहा है, जबकि चांदी में लगभग 600 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं 03 जुलाई को देश में सोना चांदी का ताजा रेट क्या चल रहा है।


3 जुलाई को सोने का ताजा रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर बुधवार को 5 अगस्त की वायदा डिलीवरी वाला सोना 71724 रुपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहा है, जबकि 4 अक्टूबर की वायदा डिलीवरी वाला सोना 72049 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर ट्रे़ड कर रहा है।


इससे पहले मंगलवार को एमसीएक्स पर ट्रेडिंग के आखिरी सत्र में 5 अगस्त की वायदा डिलीवरी वाला सोना 71554 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था, जबकि 4 अक्टूबर की वायदा डिलीवरी वाला सोना 71871 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर क्लोज हुआ था।


चांदी में 600 रुपये की बढ़त

वहीं, चांदी की बात करें तो, बुधवार को चांदी की कीमत में लगभग 600 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। एमसीएक्स पर 5 जुलाई की वायदा डिलीवरी वाली चांदी 88422 रुपये प्रति किलो पर व्यापार कर रही है, जबकि 5 सितंबर की फ्यूचर डिलीवरी वाली सिल्वर 90852 रुपये प्रति किलो के भाव पर व्यापार कर रही है। इसके अलावा 5 दिसंबर 2024 की वायदा डिलीवरी वाली चांदी 93109 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर ट्रेड कर रही है।


US डॉलर कमजोर होने से बाजार में तेजी

बुधवार को अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से शेयर बाजार में तेजी आई, जबकि निवेशकों का ध्यान केंद्रीय बैंक की ब्याज दर में कटौती को लेकर फेडरल रिजर्व की नवीनतम नीति बैठक केंद्रित हो था। 0026 GMT तक स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी बढ़कर 2,331.41 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.3 प्रतिशत बढ़कर 2,340.50 डॉलर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी की बात करें तो, यह 0.2 प्रतिशत बढ़कर 29.56 डॉलर पर पहुंच गई, प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 996.64 डॉलर पर और पैलेडियम 0.8 प्रतिशत गिरकर 978.80 डॉलर पर आ गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें