शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
मुंह के बल गिरा ये एनर्जी शेयर, बाजार खुलते ही लगा लोअर सर्किट, बेचने की मची है होड़
05 जून, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मुंह के बल गिरा ये एनर्जी शेयर, बाजार खुलते ही लगा लोअर सर्किट, बेचने की मची है होड़

मुंह के बल गिरा ये एनर्जी शेयर, बाजार खुलते ही लगा लोअर सर्किट, बेचने की मची है होड़

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। शेयर बाजार में कल रेकॉर्ड गिरावट देखने को मिली थी। बाजार में गिरावट के बीच कई शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है। इस बीच एक एनर्जी शेयर में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर सुजलॉन एनर्जी का है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में कल लोअर सर्किट देखने को मिला था। आज भी बाजार खुलते ही सुजलॉन एनर्जी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। शेयर 5 फीसदी लुढ़कर आज भी लोअर सर्किट पर पहुंच गया है। पिछले दिनों सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी आई थी। शेयर बाजार में तेजी के बीच सुजलॉन के शेयर बढ़ने से निवेशकों को काफी फायदा हुआ था। अब शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर में लगातार दो दिन से गिरावट देखी जा रही है।


लाल निशान पर पहुंचा स्टॉक

सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज 5 फीसदी की गिरावट के साथ 45.15 के स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिनों की बात करें तो शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक महीने में सुजलॉन का शेयर 13 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। वहीं बीते 6 महीने की बात करें तो शेयर में 46.50 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। अब शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर में निवेशकों की बिकवाली देखी जा रही है। बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति को देखते हुए निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। निवेशकों की बिकवाली के चलते शेयर में कमजोरी आई है। शेयर लगातार गिर रहा है।


बिना जानकारी न करें निवेश

शेयर बाजार में आप किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर बाजार में आप बिना जानकारी के निवेश न करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें