नई दिल्ली। आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए आज अच्छा मौका है। आज 6 नई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इन आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस महीने कई कंपनियों के आईपीओ बीते दिनों खुल चुके हैं। इनमें से कई में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ। वहीं कुछ आईपीओ में नुकसान भी उठाना पड़ा है। ऐसे में किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले आप एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज खुलने वाले मेनबोर्ड आईपीओ में एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड (SRM Contractors IPO) का आईपीओ शामिल है। वहीं एसएमई सेगमेंट में ब्लू पेबल लिमिटेड, जीकनेस्ट लॉजिटेक एंड सप्लाई चेन लिमिटेड, वृद्धि इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड आदि आईपीओ शामिल हैं। यहां हम आपको सभी आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। आईए आपको बताते हैं आज खुलने जा रहे आईपीओ के बारे में।
एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड आईपीओ
आज यानी 26 मार्च को खुलने जा रहे आईपीओ में एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड (SRM Contractors IPO) का आईपीओ शामिल है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का अकेला आईपीओ है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 200 से 210 रुपये प्रति शेयर तय किया है। अगर आप अपर प्राइज बैंड 210 रुपये के हिसाब से एक लॉट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको 14,700 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 910 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को 191,100 रुपये निवेश करने होंगे। इस आईपीओ में निवेशक 28 मार्च तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर 3 अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए 130.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। कंपनी इसके लिए 6,200,000 नए शेयर इश्यू करेगी।

ट्रस्ट फिनटेक के आईपीओ में भी 26 मार्च से 28 तक निवेश का मौका है। कंपनी ने इश्यू के लिए 95-101 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 63.45 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसमें निवेशकों को कम से कम 1200 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को कम से कम 121,200 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 3 अप्रैल को होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!