शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
महानगरों में आज ये है पेट्रोल और डीजल के नए दाम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
महानगरों में आज ये है पेट्रोल और डीजल के नए दाम

महानगरों में आज ये है पेट्रोल और डीजल के नए दाम

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते दिनों कच्चे तेल की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, राष्ट्रीय बाजार में इसका कोई लाभ आमजनता को नहीं मिला। इन दिनों क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है। लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों को लंबे समय से स्थिर बनाए रखा है। इनमें जब भी फेरबदल देखने को नहीं मिला, जबकि कच्चा तेल 7 माह के निचले स्तर से होकर गुजरा। फिलहाल बात करें आज (31 अक्टूबर 2022, सोमवार) की तो वाहन ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। 


आपको बता दें, कि कच्चे तेल में तेजी आने के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार का हवाला देकर खूब कीमतें बढ़ाई थीं। जब पेट्रोल कई शहरों में 120 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचा था। ऐसे में   22 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...


महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 


इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   


ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें