शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
आज है World Television Day, जानिए टीवी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज है World Television Day, जानिए टीवी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

आज है World Television Day, जानिए टीवी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

N
डेस्क रिपोर्टर
आज वर्ल्ड टेलीविजन डे ( World Television Day)  है। आज से 25 साल पहले सन 1996 को संयुक्त राष्ट्र ने World Television Day का ऐलान किया था। आज हम आपको यह नहीं बताएंगे की टेलीविजन का अविष्कार किसने किया, कब किया और केसे किया। बल्कि आज हम आपको ये बताएंगे की, अपने घर नई TV लाने से पहले किन बातों के बारे में सोचें और  स्मार्ट टीवी का सेलेक्शन केसे करे। तो जानिए टीवी खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातें….

टीवी खरीदते समय उसके डिस्प्ले की क्वालिटी पर जरूर ध्यान दें। इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए। अगर आपने बड़े साइज का टेलीविजन खरीद लिया है, पर वो फुल HD or  4K नहीं है, तब उसे पर वीडियो या मूवी देखने का सारा  मजा किरकिरा हो जाएगा। बात सिर्फ यही तक सीमित नहीं है, अगर टीवी HD नही है तो वो फुल HD या 4K वीडियो को सपोर्ट नहीं करेगा। HD से  4K की क्वालिटी दस गुना अच्छी होती है। 

भारतीय बाजार ( Indian market) में कई कंपनियों की टीवी है। जो बेहद कम दाम में मिलती है, रियलमी, शाओमी, ब्लॉपंक्ट, आईटेल समते कई कंपनियां अपको  कम दाम में 4K टीवी दे रहीं हैं। 43-इंच के बड़े डिस्प्ले वाला 4K टीवी करीबन अपको 35 से 40 हजार रुपए में आसानी से मिल जाएगी।

मार्केट में 3D टीवी काफी पहले ही आ चुकी हैं। इन टीवी  पर 3D फिल्मों या वीडियो का मजा 3D गॉगल को पहन कर लिया जाता है। हां मगर लंबे समय के बाद भी 3D टीवी की मांग उतनी नही बड़ी है जितनी उम्मीद की जा रही थी। बल्कि स्मार्ट टीवी ने इनकी डिमांड को कम कर दिया है। 
  
बतादें की, यूट्यूब( you tube) और वीडियो स्ट्रीमिंग (video streaming) कि वेबसाइट्स पर 3D कंटेंट उपलब्ध है, कई तरह के गेमिंग कंसोल भी 3D कंटेंट पर ही काम करते हैं। पर हां 3D फिल्मों की बात करे तो उनकी संख्या काफी कम हो गई हैं। 3D टीवी भी दो तरह की होती हैंआते हैं, पहला एक्टिव और दूसरा पैसिव।
क्या है एक्टिव 3D टीवी
इस तरह की 3D TV  बैटरी पावर ग्लासेस का यूज करते हैं। ये ग्लासेस टीवी से मिलकर  कॉस्ट को बढ़ा देते हैं। अगर आप  इन्हें खरीदना चाहते है तो आपको इसके लिए टीवी के साथ 5 से 9 हजार रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। 

स्मार्ट टीवी की बात करे तो अब वो लगातार ही  पतले होते जा रहे हैं। जिसके कारण टीवी के स्पीकर्स छोटे और हल्के हो गए हैं। अगर आप फ्लैट पैनल का टीवी ख़रीद रहे हैं तो आपको पांच से दस वॉट के स्पीकर्स खरीदने होंगे। ये छोटे कमरे के लिए तो सही हैं, पर अगर आप हॉल में इस तरह के स्पीकर्स लगा रहे हैं तो इसमें आपको मजा भी आएगा।  ऐसे में आपको  पोर्टेबल स्पीकर्स का यूज करना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें