N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों की जेब हल्की होती जा रही है। इसी बीच अब मार्च में महंगाई मूल्य सूचकांक तय होगा। इसके बाद अप्रैल से महंगाई में और तेजी आ जाएगी। इसका असर अब टोल टैक्स पर भी पड़ने जा रहा है। टोल टैक्स पर प्रति वाहन पैसों में वृद्धि होने जा रही है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। टोल टैक्स बढ़ने से आवागमन भी महंगा हो जाएगा।
दरअसल हर वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स़ की समीक्षा की जाती है। इंडेक्स के आधार पर देश भर के सभी टोल टैक्स पर किराया तय किया जाता है। ऐसे परिस्थिति में किराए में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। इसका असर उन लोगों पर भी पड़ता है, जिन्हें एक ही टोल से रोज निकलना होता है। वो इससे बचने के लिए एक मासिक पास बना लेते हैं। लेकिन पैसे में जो वृद्धि होगी उसका असर इन लोगों पर भी होगा।
दरअसल ये टैक्स उन लोगों से वसूला जाता है जो उस हाईवे से निकलते है। सरकार पहले हाईवे या एक्सप्रेस वे को तैयार करती है, उसके बाद सड़क बनाने में जो लागत लगी है उसको निकालने के लिए टोल टैक्स का निर्माण किया जाता है। सड़क से गुजरने वाले हर चार पहिया या उससे ज्यादा पहिया वाहनों को एक सीमित दूरी तक का पैसा चुकाना होगा। इस पैसे के एवज में यात्रियों को बेहतरीन सड़क पर कार को रफ्तार से दौड़ाने की आजादी बिना किसी रुकावट के मिलती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

