शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
आज क्या है आप के शहर में डीजल और पेट्रोल के नए दाम, ऐसे जाने नई कीमत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज क्या है आप के शहर में डीजल और पेट्रोल के नए दाम, ऐसे जाने नई कीमत

आज क्या है आप के शहर में डीजल और पेट्रोल के नए दाम, ऐसे जाने नई कीमत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं देखा जाए तो करीब 4 माह से क्रूड ऑयल में अधिकांश समय गिरावट रही है। बावजूद इसके भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। फिलहाल बात करें आज आज (16 दिसंबर 2022, शुक्रवार) की तो वाहन ईंधन के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।


मालूम हो कि, देश में आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट...


महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 


इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   


ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें