शनिवार, 12 सितंबर 2026
Logo
Business

पांच सरकारी बैंक ग्राहकों को दे रहे सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन, जान लें फायदे की बात

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पांच सरकारी बैंक ग्राहकों को दे रहे सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन, जान लें फायदे की बात

पांच सरकारी बैंक ग्राहकों को दे रहे सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन, जान लें फायदे की बात

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अगर आप साल के अंत तक घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको ऐसे सरकारी बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो अपने ग्राहकों को 30 से 75 लाख रुपये तक का सबसे सस्ता होम लोन ऑफर कर रहे हैं. इस लिस्ट को paisabazaar.com की लिस्ट के अनुसार बनाया गया है.


इंडियन ओवरसीज बैंक ग्राहकों को 8.40 फीसदी की शुरुआती दर से होम लोन ऑफर कर रहा है. वहीं बैंक ग्राहकों को 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस पर छूट दे रहा है.


देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को 8.40 फीसदी से लेकर 10.05 फीसदी के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं ग्राहकों को बतौर प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.17 फीसदी देना होता है जिसमें 100 फीसदी की छूट 31 दिसंबर, 2023 तक मिल रही है.


पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को होम लोन पर 8.40 फीसदी से लेकर 10.15 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. लोन का की अवधि 30 वर्ष की है.


पंजाब और सिंध बैंक 30 से 75 लाख रुपये के होम लोन के लिए ग्राहकों को से 8.50 फीसदी से लेकर 10.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक के प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो यह लोन राशि का 0.25 फीसदी तक हो सकता है.


बैंक ऑफ बड़ौदा के फेस्टिव ऑफर के तहत बैंक होम लोन पर 8.40 फीसदी से लेकर 10.65 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं प्रोसेसिंग फीस में 31 दिसंबर, 2023 तक 100 फीसदी की छूट मिल रही है.

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें