शनिवार, 02 मई 2026
Logo
Business

नौकरी करने वालों को सरकार ने दी खुशखबरी, PF अकाउंट पर अब इतना मिलेगा ब्याज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नौकरी करने वालों को सरकार ने दी खुशखबरी, PF अकाउंट पर अब इतना मिलेगा ब्याज

नौकरी करने वालों को सरकार ने दी खुशखबरी, PF अकाउंट पर अब इतना मिलेगा ब्याज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नौकरी करने वालों को सरकार ने सबसे बड़ी खुशखबरी दे दी है। उनके पीएफ पर ब्याज बढ़ा दी गई है। रिटायरमेंट बॉडी EPFO ने शनिवार को देश के लाखों कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत कर दी है, जो तीन साल की उच्च ब्याज दर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ के टॉप बॉडी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शनिवार को मीटिंग में 2023-24 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला लिया है।


कब तक लागू होगी नई ब्याज दर

सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर सहमति के लिए वित्त मंत्रालय भेजा जाएगा। इस पर सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के 6 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के खातों में जमा कर दी जाएगी।

पहले कितनी थी पीएफ पर ब्याज दर

मार्च 2023 में ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को 2021-22 में 8.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत किया था। बता दें कि मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने 6 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज कम कर 40 साल के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर थी। यह 2020-21 में 8.5 थी। बता दें कि 1977-78 के बाद ये सबसे कम था, जब ईपीएफ ब्याज दर 8 फीसदी थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें