
नई दिल्ली। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के दम पर चलती है। इनमें से पांच अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। दरअसल किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को सकल घरेलू उत्पाद (ग्रास डेमोस्टिक प्रोडेक्ट, जीडीपी) से मापा जाता है। किसी देश की जीडीपी का आकार पता लगाने के लिए पारंपरिक रूप से कंज्यूमर गुड्स नई इन्वेस्टमेंट और सरकार के खर्च के अलावा एक्सपोर्ट्स की वैल्यू को मापा जाता है। जीडीपी के पैमाने के आधार पर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
अमेरिका: अमेरिका की जीडीपी का आकार 26,854 अरब डॉलर का है। देश की प्रति व्यक्ति आय 80,030 • डॉलर है। अमेरिका की जीडीपी वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत है।
चीन: चीन की अर्थव्यवस्था का आकार 19,374 अरब डॉलर का है। चीन की प्रति व्यक्ति आय 13,720 डॉलर है।
जापान: जापान की अर्थव्यवस्था का आकार 4,410 अरब डॉलर है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 35,390 डॉलर है और जीडीपी ग्रोथ रेट 1.3 प्रतिशत है।
जर्मनी: जर्मनी की अर्थव्यवस्था का आकार 4,309 अरब डॉलर है। जर्मनी की प्रति व्यक्ति आय 51,380 डॉलर है। जीडीपी की ग्रोथ रेट नकारात्मक 0.1 प्रतिशत है।
भारत: भारत की जीडीपी का आकार 3,750 अरब डॉलर का है और प्रति व्यक्ति आय 2,600 डॉलर है। तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग, लेबर फोर्स भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत है।
ब्रिटेन: ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 3,159 अरब डॉलर का है। देश की प्रति व्यक्ति आय 46,310 डॉलर है। वहां की अर्थव्यवस्था 0.3 प्रतिशत की दर से गिर रही है।
फ्रांस: फ्रांस की अर्थव्यवस्था का आकार 2,924 अरब डॉलर है। इसकी ग्रोथ रेट 0.7 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय 44,410 डॉलर है।
इटली: 2,170 अरब डॉलर के साथ इटली दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। की प्रति व्यक्ति आय 36,810 डॉलर और ग्रोथ रेट 0.70 प्रतिशत है।
कनाडा: कनाडा की जीडीपी का आकार 2,090 अरब डॉलर का है। इसकी प्रति व्यक्ति आय 52,720 डॉलर है। जीडीपी ग्रोथ रेट 1.5 प्रतिशत है।
ब्राजील: ब्राजील की अर्थव्यवस्था का आकार 2,080 अरब डॉलर है। इसकी ग्रोथ रेट 0.9 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय 9,670 डॉलर है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

