
नई दिल्ली। नये साल में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बना रहेगे। मजबूत घरेलू मांग मैन्यूफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्रों में मजबूती से भारत का ग्रोथ रेट 2024 में 6.2% रहने का अनुमान है।
जीहां नए साल पर यूएन ने भारत को अच्छी खबर दी है । उसका कहना है कि भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है और 2024 में भी यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। यूएन का कहना है कि, मजबूत घरेलू मांग, मैन्यूफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्रों में मजबूती से भारत का ग्रोथ रेट 2024 में 6.2% रहने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (WESP) 2024 रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया है कि, दक्षिण एशिया की जीडीपी 2024 में 5.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इससे भारत में मजबूत विस्तार का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया, ‘चीन में निवेश की संभावनाएं संपत्ति क्षेत्र से प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रभावित हुईं, हालांकि बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश आंशिक रूप से निजी निवेश में कमी की भरपाई कर रहे हैं। इसके विपरीत सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और बहुराष्ट्रीय निवेशों के दम पर भारत में 2023 में निवेश मजबूत रहा।’ साथ ही रिपोर्ट में इस बात को रेखांकित किया गया कि जलवायु-परिवर्तन से संबंधित घटनाएं 2023 में दक्षिण एशियाई क्षेत्र को नुकसान पहुंचाती रही। जुलाई और अगस्त में सूखे का प्रकोप बढ़ा जिससे भारत, नेपाल और बांग्लादेश के अधिकतर हिस्से प्रभावित हुए जबकि पाकिस्तान में औसत से अधिक बारिश ने परेशानी खड़ी की। इन आपदाओं का उन देशों में बेहद गंभीर असर होने की आशंका है जहां कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में सबसे बड़ा हिस्सा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

