शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन लेने का कर रहे हैं प्लान तो जल्दी करें, अगले महीने से बढ़ सकते है दाम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन लेने का कर रहे हैं प्लान तो जल्दी करें, अगले महीने से बढ़ सकते है दाम

एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन लेने का कर रहे हैं प्लान तो जल्दी करें, अगले महीने से बढ़ सकते है दाम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। खाने पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी पर एक और झटका लगने वाला है। अगले महीने से एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन महंगे हो सकते हैं। सरकार वाशिंग मशीन, फ्रिज और एसी जैसे व्हाइट गुड्स पर जीएसटी बढ़ाने का विचार कर रही है। इसका फैसला अगले महीने जीएसटी काउंसिल की बैठक में होगा। 


रिपोर्ट के मुताबिक चुनिंदा व्हाइट गुड्स पर जीएसटी 18 फ़ीसदी से बढ़ाकर 28 फ़ीसदी किया जा सकता है। अगर आपका वाइट गुड खरीदने का प्लान है तो जल्दी फैसला ले लें, अगले महीने से इसके लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे। वर्तमान में वाइट गुड्स 18 फ़ीसदी जीएसटी स्लैब में है। 

आपको बता दें कि 4 साल पहले सरकार ने व्हाइट गुड्स पर जीएसटी की दरें 28 फ़ीसदी से घटाकर 18 फ़ीसदी कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट और जीएसटी काउंसिल की बैठक अगले महीने होने की संभावना है। इस बैठक में करीब 25 आइटम्स पर कटौती के पुराने फैसले की समीक्षा होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें