
नई दिल्ली। जीएसटी में कटौती का फायदा अब सीधे ग्राहकों की जेब तक पहुंच रहा है। ऑटो कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कमी की घोषणा की है। त्योहारी सीजन में गाड़ियों की बिक्री को रफ्तार देने के लिए कंपनियां जबरदस्त छूट दे रही हैं।
अगस्त में धीमी रही ऑटो सेल
➡️ अगस्त में ऑटो रिटेल सेल में सिर्फ 3% की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
➡️ कुल 19.6 लाख गाड़ियां बिकीं।
➡️ दोपहिया वाहनों की बिक्री में महज 2% की तेजी आई।
➡️ कई राज्यों में आई बाढ़ की वजह से बिक्री पर असर पड़ा।
अब उम्मीद है कि दाम घटने के बाद आने वाले दिनों में ऑटो सेक्टर में तेजी आएगी।
किया इंडिया ने घटाए 4.48 लाख तक
किया इंडिया ने अपनी गाड़ियों पर 48,513 रुपये से लेकर 4.48 लाख रुपये तक की कटौती की है। कंपनी की Carnival गाड़ी पर सबसे ज्यादा छूट मिलेगी। किया इंडिया के एमडी एंड सीईओ ग्वांगगु ली ने कहा, "हम सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं और पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।"
JSW MG मोटर इंडिया की छूट
➡️ गाड़ियों पर कीमतों में 54,000 रुपये से लेकर 3.04 लाख रुपये तक की कटौती।
➡️ नई कीमतें 7 सितंबर से लागू हो गई हैं।
लेक्सस ने दिया सबसे बड़ा धमाका
➡️ जापानी लग्जरी कार कंपनी लेक्सस ने ग्राहकों को सबसे बड़ा फायदा दिया।
➡️ ES 300h सेडान – 1.47 लाख रुपये तक सस्ती।
➡️ LX 500d SUV – 20.8 लाख रुपये तक सस्ती।
यह छूट इतनी है कि 20.8 लाख रुपये में भारत में मारुति ऑल्टो जैसी 4 गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं।
टाटा, महिंद्रा और मारुति का प्लान
➡️ टाटा मोटर्स ने कीमतों में 1.55 लाख रुपये तक की कटौती की।
➡️ महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों पर 1.56 लाख रुपये तक छूट दी।
➡️ मारुति सुजुकी, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी, जल्द ही अपनी गाड़ियों पर 9% तक छूट का ऐलान कर सकती है।
टू-व्हीलर कंपनियां भी पीछे नहीं
➡️ TVS मोटर कंपनी ने दोपहिया गाड़ियों की कीमतों में कटौती की है।
➡️ आने वाले हफ्तों में अन्य टू-व्हीलर कंपनियों से भी इसी तरह की घोषणाओं की उम्मीद।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

