मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Logo
Business

जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए दाम, जाने आप के शहर में क्या है फ्यूल के रेट्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए दाम, जाने आप के शहर में क्या है फ्यूल के रेट्स

जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए दाम, जाने आप के शहर में क्या है फ्यूल के रेट्स

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार यानी, 29 फरवरी के लिए फ्यूल रेट्स अपडेट कर दिए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आज भी राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आप अपने शहर में फ्यूल के रेट्स चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए  92249 92249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं। स्मार्टफोन पर मैसेज के जरिए आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल रेट्स जाने जा सकते हैं।


फोन से ऐसे चेक करें फ्यूल रेट्स

फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर सेंड करना होगा। उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए 92249 92249 नंबर पर RSP 102072 टाइप कर सेंड करना होगा। इस मैसेज को सेंड करने के तुरंत बाद आपके फोन पर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का मैसेज आ जाता है। अपने शहर के पेट्रोल पंप का डीलर कोड https://iocl.com/petrol-diesel-price से चेक कर सकते हैं।


चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।


देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

नोएडा: पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें