
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। एप्पल ने भारत में आईफोन 13 का निर्माण शुरू कर दिया है। भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में यह बड़ी सफलता है। कंपनी आईफोन 13 को एप्पल के कांटेक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन के चेन्नई के पास स्थित संयंत्र में बनाया जा रहा है।
एप्पल ने एक बयान में कहा हम आईफोन 13 के निर्माण की शुरुआत करके उत्साहित हैं। इसके सुंदर डिजाइन, बेहतरीन फोटोस और वीडियोस के लिए उन्नत कैमरा सिस्टम और ए15 बायोनिक चिप के अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ ये भारत में ही हमारी ग्राहकों के लिए बनाया जा रहा है।
एप्पल ने साल 2017 में आईफोन एसई के साथ भारत में आईफोन का निर्माण शुरू किया था। कंपनी इस समय भारत में आईफोन 11, आईफोन 12 और अब आईफोन 13 सहित अपने कुछ सबसे उन्नत आईफोन बनाती है। आईफोन 13 लेटेस्ट 5G ए15 बायोनिक चिप, लंबित बैटरी उम्र और बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है। भारत में बनने वाला आईफोन 13 भारत के साथ-साथ आसपास के बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

