N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। वर्तमान में भारतीय IPO (Initial public offering) मार्केट में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों में कई सारी कंपनियों ने IPO को मार्केट में लॉन्च किया हैं। इसके साथ ही आने वाले कुछ हफ्तों में कई कंपनियां अपने IPO को लॉन्च करने जा रही हैं। 8 नवंबर को Paytm का IPO मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है।
Paytm को शुरू करने वाली कंपनी One97 Communications का IPO 8 नवंबर को qlDo के लिए खुलेगा। उसके बाद 10 नवंबर को बंद हो जाएगा। One97 Communications कंपनी अपने इस IPO के जरिए मार्केट से कम से कम 18,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में लगी हुई है। कंपनी के IPO ने अभी शेयरधारकों के द्वारा ऑफर फॉर सेल से 10,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर और 8,300 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करना शुरू किए है। फिलहाल कंपनी ने अभी शेयरों के लिए लगभग 2,080 से 2,150 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है।
Paytm के साथ-साथ KFC और Pizza Hut को शुरू करने वाली कंपनी "Sapphire Foods India" अपने IPO को भी लॉन्च करने जा रही है। Sapphire Foods India के IPO में लगभग 17,569,941 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
OFS के हिस्से के तौर पर, QSR मैनेजमेंट ट्रस्ट अपने 8.50 लाख शेयर बेच सकता है, साथ ही सैफायर फूड्स मॉरीशस लिमिटेड अपने कुछ 55.69 लाख शेयर बेचेगा और WWD रूबी लिमिटेड अपने 48.46 लाख शेयर बेचेगा।
बता दें कि अगले हफ्ते IPO लॉनेच करने वाली कंपनियों में Latent View Analytics का नाम सबसे उपर शामिल है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

