मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Logo
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई तेजी या घटे दाम, टैंक फुल कराने से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट

20 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई तेजी या घटे दाम, टैंक फुल कराने से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई तेजी या घटे दाम, टैंक फुल कराने से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से हर दिन सुबह 6 बजे देश के सभी शहरों के लिए तेल के नए रेट अपडेट किए जाते हैं। इसी क्रम में देश भर में आज (20 जुलाई 2024, शनिवार) के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Prices) जारी कर दी गई हैं। जिसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, देश के अलग- अलग राज्यों में वैट सहित अन्य लोकल बॉडी टैक्स व्यवस्था होती है। ऐसे में कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में मामूली उतार- चढ़ाव देखा गया है। फिलहाल, जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में बदल गईं कीमतें गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई आज की ईंधन की कीमतों को देखें तो, राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 31 पैसा बढ़कर 104.88 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 90.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुड़गांव में पेट्रोल 34 पैसे घटकर 95.05 रुपए और डीजल 33 पैसे सस्ता होकर 87.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल 45 पैसे घटकर 100.89 रुपए और डीजल 44 पैसा सस्ता होकर 92.47 रुपए प्र​ति लीटर हो गया है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 9 पैसे घटकर 94.65 रुपए और डीजल 11 पैसे कम होकर 87.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इन शहरों में नहीं हुआ कोई बदलाव आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.98 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.56 रुपए प्रति लीटर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें