
आज का दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा संकेत लेकर आया है। रुपया पहली बार 93 के पार पहुंच गया, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। यह गिरावट सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बड़ी कहानी है।
रुपया क्यों टूटा? समझिए बड़ी वजहें
1. महंगा होता कच्चा तेल
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से तेल खरीदता है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होता है, तो हमें ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। यही वजह है कि तेल की कीमतों में उछाल ने रुपए पर दबाव बढ़ा दिया।
2. विदेशी निवेशकों की दूरी
हाल के दिनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से भारी रकम निकाली है। जब विदेशी पैसा बाहर जाता है, तो डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपया कमजोर पड़ जाता है।
3. वैश्विक तनाव का असर
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता ने भी बाजार को अस्थिर किया है। इसका सीधा असर भारतीय करेंसी पर दिख रहा है।
कितना गिरा रुपया?
शुक्रवार (20 मार्च) को रुपया कारोबार के दौरान 93.24 प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक पहुंच गया।
हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी देखी गई।
आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?
1. महंगाई बढ़ने का खतरा
- पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं
- ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी
- रोजमर्रा की चीजें महंगी होंगी
2. विदेशी सामान होगा महंगा
- मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें बढ़ेंगी
- इंपोर्टेड सामान खरीदना महंगा पड़ेगा
3. विदेश में पढ़ाई और यात्रा महंगी
- फीस और खर्च बढ़ेंगे
- डॉलर में भुगतान ज्यादा भारी पड़ेगा
क्या किसी को फायदा भी है?
हाँ, हर गिरावट नुकसान नहीं होती।
- एक्सपोर्ट सेक्टर को फायदा
- IT कंपनियां
- फार्मा उद्योग
- टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स
इन सेक्टरों को डॉलर में कमाई होती है, इसलिए रुपया कमजोर होने पर उन्हें ज्यादा रुपए मिलते हैं।
क्या RBI कुछ कर रहा है?
भारतीय रिजर्व बैंक बाजार में हस्तक्षेप कर रहा है। डॉलर बेचकर रुपए को संभालने की कोशिश की जा रही है ताकि गिरावट ज्यादा तेज न हो।
आगे क्या हो सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है अगर तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहती है तो रुपया और कमजोर होकर 94 के स्तर तक भी जा सकता है।
करेंसी कैसे तय होती है?
किसी भी देश की करेंसी की ताकत इस बात पर निर्भर करती है की बाजार में उसकी मांग कितनी है और उसकी उपलब्धता कितनी है।
ज्यादा डॉलर की मांग = रुपया कमजोर
ज्यादा विदेशी निवेश = रुपया मजबूत
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

