मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Logo
Business

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड; Sensex में 1000 अंकों का उछाल, Nifty पहली बार 25700 के पार

20 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड; Sensex में 1000 अंकों का उछाल, Nifty पहली बार 25700 के पार

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड; Sensex में 1000 अंकों का उछाल, Nifty पहली बार 25700 के पार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार (20 सितंबर) को जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत की, जिसमें स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) दोनों ने नए रिकॉर्ड स्तर छू लिए। सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की बढ़त के साथ 84,240 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 1.15% बढ़कर 25,720 के स्तर पर आ गया। निफ्टी बैंक भी 53,560 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की बढ़त ने मुख्य योगदान दिया।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर

  • मेटल सेक्टर के शेयरों में खास तेजी देखी गई, क्योंकि मैक्वेरी और मॉर्गन स्टेनली ने कई प्रमुख कंपनियों के लिए रेटिंग्स और प्राइस टारगेट को अपग्रेड किया है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.78% की बढ़त आई, जिससे तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला खत्म हुआ। 

  • जेएसडब्ल्यू स्टील 3.5% उछलकर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 984 रुपए पर पहुंच गया, जब मैक्वेरी ने इसकी रेटिंग को 'आउटपरफॉर्म' में अपग्रेड किया और प्राइस टारगेट को 1077 रुपए निर्धारित किया है।

  • आईटी सेक्टर के शेयर लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहे। एशियन पेंट्स, टाइटन, सिप्ला, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई।

Nifty के सबसे फायदे वाले शेयर
निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंडाल्को, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं, जो 1% से 4.50% तक चढ़े। दूसरी ओर, फार्मा और टेलीकॉम सेक्टर में हल्की गिरावट देखी गई, जबकि मेटल और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की बढ़त रही।

US फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद RBI पर नजर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती के बाद अब निवेशकों का ध्यान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आगामी मौद्रिक नीति पर है। यह देखा जा रहा है कि RBI आर्थिक वृद्धि का समर्थन करने के लिए ब्याज दरों पर क्या निर्णय लेगा।

शेयर बाजार में खरीदारी का जोरदार रुझान
शुक्रवार सुबह 9.25 बजे तक सेंसेक्स 190 अंक या 0.2% बढ़कर 83,378 पर था, जबकि निफ्टी 88 अंक या 0.4% बढ़कर 25,504 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.5% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इस उछाल के साथ भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी का जोरदार रुझान देखने को मिल रहा है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें