मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Logo
Business

कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, देखें आज आपके शहर में क्या भाव बिक रहा पेट्रोल-डीजल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, देखें आज आपके शहर में क्या भाव बिक रहा पेट्रोल-डीजल

कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, देखें आज आपके शहर में क्या भाव बिक रहा पेट्रोल-डीजल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। क्रूड ऑयल की कीमतों (Crude Oil Price) में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। आज अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी बढ़कर 86.55 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डबल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.21 फीसदी बढ़कर 82.99 डॉलर प्रति बैरल के रेट देखे जा रहे हैं। इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि आज यानी गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 11 अगस्त 2023 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। बता दें कि आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।


राजधानी में पेट्रोल-डीजल के दाम

आज गुरुवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में गुरुवार को पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।


नोएडा में गुरुवार को पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।


यहां SMS करके जान लें लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें