शनिवार, 02 मई 2026
Logo
Business

तीन सरकारी बैंकों ने महंगा किया ऑटो लोन, एसबीआई, बीओबी व यूनियन बैंक ने वाहन ऋण पर ब्याज बढ़ाया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
तीन सरकारी बैंकों ने महंगा किया ऑटो लोन, एसबीआई, बीओबी व यूनियन बैंक ने वाहन ऋण पर ब्याज बढ़ाया

तीन सरकारी बैंकों ने महंगा किया ऑटो लोन, एसबीआई, बीओबी व यूनियन बैंक ने वाहन ऋण पर ब्याज बढ़ाया

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। नया साल शुरू होते ही कई बैंकों ने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंकों की तरफ से रिटेल लोन्स पर्सनल लोन, ऑटो लोन, की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। हालांकि, इस फैसले का असर होम लोन की ब्याज दरों पर नहीं पड़ेगा। अमूमन देखा जाता है कि बैंक रेपो रेट में बदलाव के बाद ही मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट एमसीएलआर में बढ़ोतरी करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। सेंट्रल बैंक ने फरवरी 2023 के बाद से रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। एसबीआई की तरफ से अब ऑटो लोन्स पर अधिक सिविल स्कोर वाले व्यक्तियों से 8.85 प्रतिशत ब्याज वसूला जा रहा है। पहले यह 8.65 प्रतिशत था। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑटो लोन्स को 8.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.8 प्रतिशत कर दिया है। साथ प्रोसेसिंग फीस भी अब लिया जा रहा है। बता दें, त्योहारों के सीजन में प्रोसेसिंग फीस बैंक नहीं ले रहा था।


यूनियन बैंक की बात करें तो यहां ऑटो लोन्स अब 9.15 प्रतिशत पर मिलेगा। जबकि पहले यह 8.75 प्रतिशत पर ही मिल रहा था। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.49 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.75 प्रतिशत कर दिया है। कर्नाटक बैंक की बात करें तो यहां अब पर्सनल लोन के लिए 14.28 प्रतिशत ब्याज देना होगा। पहले बैंक पर्सनल लोन पर 14.21 प्रतिशत ब्याज ले रहा था। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। बैंक ने होम की दरों में कटौती की है। पहले बैंक 8.5 प्रतिशत ब्याज होम लोन पर ले रहा था। अब इसे घटाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया गया है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें