
नई दिल्ली। अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं और पिछले साल किसी भी आईपीओ में पैसा नहीं लगा पाए हैं तो निराश न हों। इस साल कई दिग्गज कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आने वाली हैं। इनमें निवेश करके आप बंपर कमाई कर सकते हैं। पिछला साल यानी 2023 भी बाजार के लिए शानदार रहा है। कई कंपनियों के आईपीओ पिछले साल बाजार में लॉन्च हुए हैं। पिछले साल मेनबोर्ड के 57 आईपीओ बाजार में आए हैं। यह एक साल में सबसे ज्यादा आईपीओ का चौथा बड़ा आंकड़ा है। मेनबोर्ड के आईपीओ ने मिलकर पूरे साल के दौरान बाजार से करीब 50 हजार करोड़ रुपये जुटाने में कामयाबी हासिल की। एसएमई प्लेटफॉर्म में तो मेनबोर्ड से कई गुना व्यस्तता रही।
पूरे साल के दौरान एसएमई प्लेटफॉर्म पर करीब 180 आईपीओ लॉन्च हुए हैं। इनमें से कई आईपीओ में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ। वहीं कुछ में नुकसान भी उठाना पड़ा।
इस साल इन कंपनियों के आएंगे आईपीओ
इस साल कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आने वाली हैं। इनमें Awfis Space Solutions Ltd, ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी यूनिकॉमर्स, एडुटेक कंपनी बायजुज की सब्सिडियरी आकाश, फिनटेक कंपनी फोनपे, हॉस्पिटलिटी स्टार्टअप ओयो, मेडटेक कंपनी फार्म ईजी, फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी, फिनटेक सेक्टर की पेयू इंडिया और मोबिक्विक का आईपीओ आ सकता है। इन कंपनियों ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए हैं।
ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ ला रही
साल 2024 में ओला इलेक्ट्रिक अपना आईपीओ ला सकती है। ईवी कंपनी ने बीते दिनों सेबी के पास आईपीओ ड्राफ्ट जमा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आईपीओ से 700 से 800 मिलियन डॉलर तक जुटाने की तैयारी कर रही है। वहीं ओम्नीचैनल रिटेलर फर्स्ट क्राई भी अपना आईपीओ इस साल लेकर आने वाली है। कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल किया है। कंपनी आईपीओ से 600 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

