मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Logo
Business

साल 2024 में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, इस सर्वे से समझिए

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
साल 2024 में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, इस सर्वे से समझिए

साल 2024 में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, इस सर्वे से समझिए

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कर्मचारियों को अपनी सैलरी में भी बढ़ोतरी का इंतजार है। इस साल कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। ग्लोबल प्रोफेशनल फर्म एऑन (Aon) के वार्षिक वेतनवृद्धि और कारोबार सर्वेक्षण 2023-24 भारत के मुताबिक, भारत में इस साल कर्मचारियों की सैलरी में 9.5 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। यह साल 2023 की वास्तविक वेतनवृद्धि 9.7 फीसदी से थोड़ा कम है। सर्वे के मुताबिक, वैश्विक महामारी के बाद 2022 में उच्च वेतनवृद्धि के बाद भारत में वेतन वृद्धि एक अंक यानी 10 फीसदी से कम पर स्थिर हो गई है। सर्वेक्षण में करीब 45 उद्योगों की 1,414 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। एऑन का कहना है कि चार में से तीन कंपनियां 2024 में 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी करेंगी।


इन कंपनियों में बढ़ेगी ज्यादा सैलरी

कंपनी के वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वेक्षण 2023-24 भारत में कहा गया है कि इस वर्ष 10.1 फीसदी वेतन वृद्धि के साथ मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर सबसे आगे रहेगा। वहीं प्रोडक्ट्स कंपनी 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दे सकती हैं, जबकि सर्विस कंपनियों में 8.2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यहां तक कि स्टार्टअप भी पुरानी आईटी सेवा फर्मों की तुलना में बेहतर भुगतान कर सकते हैं। एओन का अनुमान है कि यह साल 2023 में 9 फीसदी की तुलना में औसतन 8.5 फीसदी इजाफा करेंगी।


इन देशों से आगे रहेगा भारत

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) 9.8 फीसदी की बढ़ोतरी दे सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि वित्तीय संस्थानों में 9.9% अनुमानित है। एओन के अध्ययन से पता चलता है कि साल 2023 में नौकरी छोड़ने की दर 18.7% थी, जबकि 2021 और 2022 में यह 21 फीसदी से ज्यादा थी। दुनिया के अन्य एशिया प्रशांत देशों और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत में वेतन वृद्धि काफी अधिक होने की उम्मीद है। इसमें बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है, जहां 7.3 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। चीन में 2023 में वृद्धि 5.5% थी और 2024 में 5.7 फीसदी होने की उम्मीद है। जापानी कंपनियों द्वारा 2023 में 3.3% के मुकाबले 3.6 फीसदी देने की उम्मीद है। एओन ने 45 उद्योगों में 1,414 फर्मों के डेटा का विश्लेषण किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें