शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Election Countdown
यूपी में विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीति हुई गर्म, सपा की लिस्ट में खूब दिखा परिवारवाद
09 अक्टू, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
 विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा की लिस्ट

विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा की लिस्ट

N
डेस्क रिपोर्टर

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। उपचुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुल छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा द्वारा घोषित किए गए नामों में करहल सीट से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटहरी से शोभावती वर्मा और मझंवा से डॉ. ज्योति बिंद को टिकट दिया गया है। इन नामों के साथ पार्टी अपने चुनावी अभियान को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है। समाजवादी पार्टी ने ‘होगा पीडीए के नाम, एकजुट मतदान’ के नारे के साथ प्रत्याशियों को अपनी-अपनी सीटों पर जीत के लिए पूरा जोर लगाने की अपील की है।

पहली लिस्ट में फैमिली को मिली जगह

करहल, सीसामऊ, मझवां, फूलपुर, कटेहरी और मिल्कीपुर सीट पर प्रत्याशी उतार दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा की ओर से जारी इस लिस्ट में सिर्फ फैमिली को तरजीह दी गई है. कहीं पर भतीजे को चुनावी मैदान में उतारा गया है तो कहीं पत्नी को. साथ ही बेटे और बेटी को भी चुनाव लड़ाया जा रहा है.

सपा की लिस्ट को लेकर कांग्रेस से बढ़ा तनाव

हरियाणा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद यूपी में समाजवादी पार्टी ने आज  जिन 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, उसमें 2 सीटें ऐसी हैं, जहां पर बीजेपी ने 2022 विधानसभा में जीत हासिल की थी. यह 2 सीटें हैं- फूलपुर और मझवां. इन सीटों पर सपा की गठबंधन साथी कांग्रेस भी अपनी दावेदारी पेश कर रही थी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बाकी की 4 सीटों पर क्या फैसला लिया जाएगा. 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें