Saturday , May , 04 , 2024

इंदौर में शंकर लालवाणी के नामांकन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, 8 हजार लोगों को भाजपा में करवाएंगे शामिल

इंदौर में शंकर लालवाणी के नामांकन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, 8 हजार लोगों को भाजपा में करवाएंगे शामिल

भोपाल। इंदौर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी गुरुवार दोपहर में नामांकन भरेंगे। नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों को इसके लिए भीड़ जुटाने के लिए कहा है। इससे पहले दोपहर 12 बजे दलाल बाग में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश करवाया जाएगा। पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल दावा है कि करीब आठ हजार कार्यकर्ता भाजपा में जाएंगे।


कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में इंदौर नगर निगम के कई वर्तमान पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सेवादल के पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व पार्षद आदि शामिल हैं। भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर चौराहा पहुंचेंगे। यहां पंचायत भवन के पास मुख्यमंत्री की सभा आयोजित की गई है।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment