शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है हल्दी, गुरुवार के दिन करें हल्दी के ये उपाय
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है हल्दी, गुरुवार के दिन करें हल्दी के ये उपायTurmeric is very dear to Lord Vishnu, do these remedies for turmeric on Thursday

भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है हल्दी, गुरुवार के दिन करें हल्दी के ये उपायTurmeric is very dear to Lord Vishnu, do these remedies for turmeric on Thursday

N
डेस्क रिपोर्टर
हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिन की अलग-अलग मान्यताएं हैं। इसके साथ ही यह सातों दिन भी किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। जिसमे अलग अलग देवी देवताओं को उनकी पसंद का अलग-अलग खाद्य सामग्रियों का भोग भी लगाया जाता है। आज गुरुवार का दिन है। जो भगवान विष्णु का दिन हैं। भगवान विष्णु को संसार का पालनकर्ता माना जाता है। भगवान विष्णू कि प्रिय चीज़ों में से एक है हल्दी है। मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का व्रत करने और उनको हल्दी से तिलक लगाने से वे बेहद प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही वो अपने भक्तों के सारे कष्ट दूर भी कर देते है। हल्दी का महत्त्व सिर्फ पौराणिक ही नहीं है बल्कि हल्दी के कुछ चमत्कारिक औषधीय के लाभ भी हैं। तो आइए जानते हैं हल्दी के कुछ चमत्कारिक फायदे।


हिंदू धर्म में हल्दी को लेकर मान्यता है कि,  गुरुवार के दिन अगर आपको किसी शुभ काम के लिए बहार जाना है, तो सुबह स्नान कर भगवान श्री गणेश की वंदना करे और उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आप जो भी काम के लिए जा रहे हैं वह अवश्य पूरा होगा।


वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है, तो आप अपने घर के सभी कोनों में हल्दी का छिड़काव करें। इससे आपके घर का  वास्तु दोष खत्म हो जाएगा। 

अगर आपको  रात में बुरे सपने आते हैं और उसके कारण से आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो सोते समय हल्दी की एक गांठ पर मोली और कलावा बांधकर अपने बिस्तर के पास रख लें, ऐसा करने से अपको बुरे सपने नही आएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें