N
डेस्क रिपोर्टर
आज बुधवार हैं यानी मंगलमूर्ति एव विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का दिन। इस को आराधना के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से घर में शुभता बनी रहती है। हर दिन स्नान करने के बाद गणेश वंदना करन से वास्तु दोष हट जाया है। भगवान गणेश को शुभता के प्रतीक कहा जाता हैं। उनकी उपस्थिति से रुके हुए सारे काम बनने लगते हैं साथ ही सभी नकारात्मकता दूर हो जाती है। भगवान गणेश बुद्धि, मंगल, विद्या, सुख और सौभाग्य के दाता है। इनकी मूर्ति या तस्वीर घर में स्थापित करने से वास्तु दोष पूरी तरह से मिट जाता हैं। चाहिए जानते हैं कि भगवान गणेश की कृपा से आप कैसे अपने घर से वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।
वास्तु दोष दूर करने के उपाय
अगर आपकी नौकरी और बिजनेस में कोई समस्या आ रही है या आपकी तरक्की नहीं हो रही है, इसका यह मतलब है की यह सब वास्तु दोष के कारण हो रहा है उसी के कारण आपकी उन्नति रुक गई है। ऐसे में आपको भगवान गणेश जी के शरण में जाना चाहिए। जहां काम करते है वहां खड़े हुए भगवान गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए। ध्यान रखे की मूर्ति और तस्वीर में भगवान गणेश जमीन पर खड़े होने चाहिए। ऐसी मूर्ति और तस्वीर से स्थायित्व मिलता है। बस उनका मुख दक्षिण और नैऋत्य कोण में नहीं होना चाहिए।
अगर आपके घर हर दूसरे दिन लड़ाई, बहस होती है इसका मतलब यह है की आपके घर में वास्तु दोष है जिसके कारण शांति नहीं है और हमेशा गृह क्लेश की ही स्थिति बनी रहती है। तो ऐसे में आपको प्रत्येक दिन गणेश वंदना का पाठ करना चाहिए।
एक बात का हमेशा ध्यान दें घर के अंदर टॉयलेट या फिर सीढ़ी के पास कभी भी भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर नही लगाए। इससे भगवान गणेश कुपित हो सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

