N
डेस्क रिपोर्टर
मनी प्लांट को हर कई अपने घर पर लगता है। इसे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि, धन-सम्पदा, और खुशहाली बनी रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई लोग अपने घर में मनी प्लांट लगाते है। पर कई घरों में मनी प्लांट लगाने के बाद वो सूखने लगता है या फिर हरा-भरा होने के बाद भी घर में बरकत नहीं हो पाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप मनी प्लांट घर में लगा तो लेते हैं पर इसके वास्तु शास्त्र के अनुसार सही तरीके से रखते नही है।
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए कई खास बातें बताई गई है। जिसे ध्यान रखना बहुत जरूरत होता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि प्लांट लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है जिससे आपकेघर में सुख-समृद्धि और धन-सम्पदा की कमी कमी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में कुछ जरूरी बातें..
दिशा पर दें ध्यान
अगर आप चाहते हैं कि आपका मनी प्लांट हरा भरा रहने के साथ साथ इसके लगाने के भी फ़ायदे आपको मिले तो इसके लिए मनी प्लांट लगाते वक्त इसकी दिशा का खासतौर पर ध्यान रखे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह दक्षिण पूर्व के मध्य का स्थान होता है। बताया जाता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है।
ज्यादातर लोग मनी प्लांट को घर की छत या लॉन में लगाते हैं। पर वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

