शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में भूलकर भी न करें इन कामों को, मां दुर्गा हो सकती है क्रोधित
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में भूलकर भी न करें इन कामों को, मां दुर्गा हो सकती है क्रोधित

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में भूलकर भी न करें इन कामों को, मां दुर्गा हो सकती है क्रोधित

N
डेस्क रिपोर्टर
2 अप्रैल 2022 से चैत्र की नवरात्रि शुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से  मनाया जाता है। नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की जाती हैं। एक साल में 4 बार नवरात्रि आती है। इनमें से चैत्र की नवरात्रि और शारदीय कि नवरात्रि का बहुत ज्यादा महत्व होता है। चैत्र नवरात्रि अप्रैल में और शारदीय नवरात्रि सितंबर अक्टूबर के समय आती है। मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से माता की कृपा आप पर बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि में कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने से दरिद्रता के साथ-साथ मनुष्य को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ काम बताएंगे  जिन्हें नवरात्रि के दौरान नहीं करना चाहिए। 

प्याज लहसुन का न करें सेवन
नवरात्रि कोई सी भी हो, सभी नवरात्रि में  प्याज और लहसुन खाना वर्जित है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक प्याज और लहसुन को तामसिक भोजन के रूप में देखा  जाता है। मान्यता है कि हमारे मन और शरीर को तामसिक भोजन दूषित करने का काम कर मानसिक थकान का कारण बनता है। 

चमड़े से बनी चीजों का न करें इस्तेमाल
नवरात्रि के दिन चमड़े से बनी चीजों जैसे जूते, बेल्ट, ब्रेसलेट, जैकेट आदि का यूज नही करना चाहिए। चमड़ा जानवर की खालों से बनाया जाता है। इसीलिए इसे अशुभ माना गया है। 

बाल और नाखून काटने से बचे
अक्सर आपने सुना होगा कि कुछ लोग नवरात्रों के शुरू होने से पहले ही अपने नाखून और बाल कटवा लेते हैं। ताकि नवरात्रि के 9 दिनों मे बाल और नाखून कटवाने की जरूरी ना हो। मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काटने से मां दुर्गा क्रोधित होती हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें