शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
महाशिवरात्रि के पूर्व पर करें शिव मंत्रों का जाप, होंगे सभी कष्ट दूर, मन को मिलेगी शान्ति
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
महाशिवरात्रि के पूर्व पर करें शिव मंत्रों का जाप, होंगे सभी कष्ट दूर, मन को मिलेगी शान्ति

महाशिवरात्रि के पूर्व पर करें शिव मंत्रों का जाप, होंगे सभी कष्ट दूर, मन को मिलेगी शान्ति

N
डेस्क रिपोर्टर

महाशिवरात्रि का पर्व एक दिन बाद यानी 1 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की बड़े ही धूम धाम से बारात निकाली जाती है। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंत्रों का जाप करने से आपको कई लाभ प्राप्त हो सकते है। महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा पाठ करें। इसके बाद आप अपने मन को शांत करने के लिए शिव मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। भगवान भोलेनाथ का हर एक मंत्र चमत्कारी है। शिव मंत्रों का जाप करने से रोग, कष्ट, दोष, संकट, भय, पाप सब दूर हो जाते हैं। साथ ही सुख, आरोग्य, सौभाग्य, संतान आदि की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव के कुछ प्रभावशाली और चमत्कारी मंत्रों के बारे में...


महाशिवरात्रि में करे चमत्कारी शिव मंत्रों का जाप


महामृत्युंजय मंत्र

ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥


शिव गायत्री मंत्र

ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

इसका जाप करने से अपको सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति होगी।  


धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए शिव मंत्र

ओम हृौं शिवाय शिवपराय फट्।।


पंचाक्षरी मंत्र

ओम नम: शिवाय

यह भगवान शंकर का मूल मंत्र और शिव पंचाक्षरी मंत्र है। इस मंत्र के जाप करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।


शिव स्तुति मंत्र

द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।

उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।


शत्रु विजय के लिए शिव मंत्र

ओम मं शिव स्वरुपाय फट्।।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें