N
डेस्क रिपोर्टर
आज बुधवार का दिन है यानी विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना करने का सबसे अच्छा दिन । यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। आज आप सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा पाठ करें। पूजा करते वक्त आप श्री गणेशको उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें। सच्चे मन से की गई पूजा से गणेश जी आप पर प्रसन्न होंगे। यदि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है और आप उसे मजबूत करना चाहते हैं या फिर धन दौलत प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप आज के दिन गणेश जी के प्रभावी मंत्रों का जाप करें, ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।
क्या हैं धन-दौलत के लिए गणेश मंत्र
पूजा करते वक्त आप ओम नमो भगवते गजाननाय मंत्र का जाप 108 बार करें। इसे करने के लिए आप पहले पूर्व हरे रंग की गणेश जी की मूर्ति उत्तर दिशा में मुख करके स्थापित करें। इसके बाद जब गणपति जी की पूजा हो जाए तो आप लाल आसन पर बैठकर इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र कब जाप आप 11 दिन करें, आपको भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही आपके जीवन से धन की समस्या भी दूर होगी।
ओम गं गणपतये नमः
भगवान गणेश जी के साथ साथ आप माता लक्ष्मी जी की मूर्ति भी स्थापित करें, फिर दोनों की विधिपूर्वक पूजा-पाठ करें। उसके बाद 108 बार ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें । इस मंत्र के जाप करनें से नौकरी और बिजनेस में उन्नति मिलेगी।
सिद्ध लक्ष्मी मनोरहप्रियाय नम: और महालक्ष्मी प्रियतमाय नम:
ये दोनों ही मंत्र अपार धन और दौलत की प्राप्त के लिए हैं। आप जब गणेश जी और माता लक्ष्मी कि पूजा करलें तो आप दोनों गणेश मंत्र का जाप 108 बार करें इन मंत्रों के जाप से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होकर, दरिद्रता दूर होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

