
सनातन धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन भगवान हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान हनुमान जी की पूजा और विशेष चीजों को भोग लगाने से जीवन के संकटों से छुटकारा मिलता है और इंसान के बिगड़े हुए कार्य पूर्ण होते हैं। यदि आप भगवान हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए मंगलवार के दिन सुबह स्नान करें और भगवा, लाल या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात भगवान हनुमान जी की पूजा करें और दीपक जलाकर आरती करें। साथ ही विशेष मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से इंसान के सभी दुख और संताप दूर होते हैं।
हनुमान मंत्र
1. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा!
2. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय
प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
3. मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
4. मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं कपीश्वर |
यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे ||
5. वायुपुत्र ! नमस्तुभ्यं पुष्पं सौवर्णकं प्रियम् |
पूजयिष्यामि ते मूर्ध्नि नवरत्न – समुज्जलम् ||
6. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय परयन्त्रतन्त्रत्राटकनाशकाय सर्वज्वरच्छेदकाय सर्वव्याधिनिकृन्तकाय सर्वभयप्रशमनाय सर्वदुष्टमुखस्तंभनाय सर्वकार्यसिद्धिप्रदाय रामदूताय स्वाहा।
7. महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।
हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।
8. अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ।।
9.ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय आध्यात्मिकाधिदैवीकाधिभौतिक
तापत्रय निवारणाय रामदूताय स्वाहा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

