
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskहिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर 1 महीने में दो एकादशी का व्रत आता है। जो एक शुक्ल पक्ष में, जबकि दूसरा कृष्ण पक्ष को पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी मनाई जाएगी। इस एकादशी में व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की पूजा आराधना विधि विधान से की जाती है।
साल भर आने वाली हर एक एकादशी का अपना एक विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो इस विजया एकादशी के दिन पूरे दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु के नाम का जाप करते हैं, उसको हर एक कार्य में विजय की प्राप्ति होती है। विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की कथा सुनी जाती है, जिससे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 26 फरवरी को विजया एकादशी का उपवास रखा जाएगा। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ शनिवार 26 फरवरी को सुबह 11:39 बजे से हो जाएगा, जो अगले दिन 27 फरवरी को सुबह 12:08 तक रहेगी। इसके अलावा विजया एकादशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। विजया एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:11 से दोपहर 12:57 तक रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

