हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ, हवन और यज्ञ को विशेष महत्व दिया गया हैं। हर वर्ग के लोग अपनी क्षमता के मुताबिक विधि-विधान के अनुसार अपने इष्ट देव की पूजा करते हैं। हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ करते वक्त भगवान को और पूजा समाप्त होने पर खुद को तिलक लगाने का विशेष महत्व माना जाता है। तिलक या फिर टीका मुख्यतः सिन्दूर, हल्दी, भस्म, केसर, चंदन और अक्षत आदि का लगाया जाता है। इसे अनामिका से लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक भगवान को दिन के मुताबिक तिलक और टिका लगाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न आपसे रहते हैं, और अपना आशीर्वाद भक्तों पर बनाए रखते हैं। तो चलिए जानते है दिन के मुताबिक कौनसा तिलक किस भगवान को लगाना शुभ होता है।
सोमवार
सोमवार हफ्ते का पहला दिन होता है। इसके साथ ही इस दिन को भगवान शंकर का दिन कहा जाता है। वहीं इस दिन का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अगर आपका मन चंचल है और आपका किसी एक काम में मन नहीं लगता है तो आप सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा करके उन्हें सफेद चन्दन से तिलक करें और खुद भी सफेद चन्दन का ही तिलक लगाएं।
मंगलवार
यह हफ्ते का दूसरा दिन होता है, इस दिन को महाबली हनुमान का दिन कहा जाता है। इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। हनुमान जी को लाल रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन हनुमान जी को लाल चन्दन का तिलक करें।
बुधवार
यह हफ्ते का तीसरा दिन होता है, इस दिन को माता दुर्गा भवानी के साथ साथ भगवान गणेश का भी दिन कहा जाता है। इस दिन का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस दिन मां दुर्गा और गणेश जी की पूजा करते वक्त सूखे सिन्दूर का तिलक लगाना शुभ होता है।
गुरुवार
यह हफ्ते का चौथा दिन होता है, इस दिन को भगवान ब्रम्हा का दिन कहा जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी बृहस्पति हैं। गुरुवार के दिन सफेद चन्दन की लकड़ी को पठार पर अच्छे से रगड़ कर उसमें केसर मिला कर तिलक लगाना चाहिए।
शुक्रवार
यह हफ्ते का पांचवां दिन होता है, शुक्रवार का दिन पुराणों में माता लक्ष्मी जी का दिन कहा जाता है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करके लाल चन्दन का तिलक करना चाहिए।
शनिवार
यह हफ्ते का छठा दिन होता है, इस दिन को भगवान शनि देव, भैरव बाबा और यमराज का दिन कहा जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी शनि है। इस दिन भस्म और लाल चन्दन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
रविवार
यह हफ्ते सातवां दिन होता है, रविवार को भगवान विष्णु और सूर्यदेव का दिन कहा जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी सूर्य हैं।
इस दिन लाल चन्दन लगाना शुभकारी माना जाता।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

