
नई दिल्ली। राम भक्त हनुमान जी को मंगलवार का दिन समर्पित है। इस दिन श्री राम और बजरंगबली की पूजा की जाती है। मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न कर भक्त अपने जीवन के दुखों से मुक्ति पा सकता है। माना जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर 5 उपाय करने से मनोकामना पूरी होती है।
मंगलवार का पहला उपाय
बजरंगबली को बूंदी और बेसन के लड्डू बेहद पसंद है। माना जाता है कि राम भक्त हनुमान को लड्डू का भोग लगाने से हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं। ऐसे में जातक को मनचाहा वरदान मिलता है।
राम रक्षा स्तोत्र
अगर आप अपने जीवन में दुख और संकटों से घिरे हुए हुए हैं तो आप मंगलवार के दिन पूजा के दौरान सच्चे मन से राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी के सामने राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
पान
जीवन में सफलता पाना चाहते हैं कि हनुमान जी को पान का पत्ता अर्पित करें। हनुमान जी को पान अर्पित करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। जातक को अपने जीवन में सफलता मिलती है।
लाल मिर्च का दान
कुंडली में मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार के दिन लाल मिर्च का दान करें। लाल मिर्च का दान करने से मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
राम परिवार की पूजा
मंगलवार के दिन राम परिवार संग बजरंगबली की पूजा करें। राम परिवार के साथ बजरंगबली की पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। मंगलवार के दिन भगवान बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

