शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
हनुमान जयंती पर करे इन उपाएं को शनि दोष से मिलेगी मुक्ति
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
हनुमान जयंती पर करे इन उपाएं को शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

हनुमान जयंती पर करे इन उपाएं को शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

N
डेस्क रिपोर्टर

आज हनुमान जयंती है। इसके साथ ही आज शनिवार का दिन भी है यानी शनि का देव का दिन। बजरंगबाली का जन्म मंगलवार के दिन चैत्र पूर्णिमा तिथि में हुआ था। आज के दिन महावीर हनुमान जी की पूजा पाठ की जाती है। सच्चे मन से की गई पूजा से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है। हनुमान जयंती इस बार शनिवार के दिन आई है। ये दिन संकटमोचन हनुमान जी और कर्मफलदाता शनि देव का होता है और आज के दिन दोनों कि ही पूजा की जाती है। साढ़ेसाती, शनि दोष और ढैय्या को दूर करने के लिए आप बजरंगबली की पूजा करें। हनुमान जी के किसी भी भक्त को शनि देव परेशान नहीं करते हैं। ऐसे में आज हनुमान जयंती पर आप कुछ आसान उपाएं कर शनि दोष से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते है इन उपाएं के बारे में…



हनुमान जयंती के मौके पर आप प्रात: स्नान कर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें। इसमें बजरंगबली के गुणों, पराक्रम, विशेषताओं, साहस आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। M यह पाठ करने से संकट, दुख, रोग, दोष सब खत्म होंगे। साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से अपको छूटकारा मिलेगा।  


हनुमान जयंती पर महावीर को लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत्, मोतीचूर के लड्डू अर्पित करे। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा पवनपुत्र हनुमान को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाएं है। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिलेगी।  


मान्यता के अनुसार, शनि देव ने पवनपुत्र हनुमान को वरदान दिया था कि वे कभी भी किसी हनुमान भक्त को तकलीफ़ नही देंगे न किसी को परेशान नहीं करेंगे। यदि आप शनि की ढैय्या या फिर साढ़ेसाती से परेशान हैं, तो आप आज के दिन यानी हनुमान जयंती के मौके पर बजरंग बाण का पाठ करें। इससे आपकी सभी परेशानियां खत्म होंगी। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें