आज रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। आज चैत्र कृष्ण पंचमी प्रात:काल में 06:24 बजे शुरू हुई हैं। रंग पंचमी के दिन लोग आसमान में रंग-गुलाल उड़ाते है और ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। आज रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इसके साथ ही उन्हें गुलाल अर्पित किया जाता है। रंग पंचमी का यह त्योहार नकारात्मकता को दूर कर के सकारात्मकता में वृद्धि करने का काम करता हैं। इस दिन आप कुछ आसान ज्योतिष उपायों की मदद से अपने जीवन को बेहतर बना सकते है। तो चलिए जानते हैं इन उपाएं के बारे में..
रंग पंचमी पर ज्योतिष के उपाएं
आज रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी के साथ साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए। माता लक्ष्मी संपत्ति, धन, ऐश्वर्य आदि की देवी हैं। उनकी पूजा करने समय आप कनकधरा स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही आप माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को लाल गुलाल अर्पित करें। इससे आपके परिवार के धन और समृद्धि में वृद्धि होगी।
रंग पंचमी को श्रीपंचमी भी कहा जाता है। इस दिन आप सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा पाठ करें। पूजा करते वक्त देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब, कमलगट्टा और कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी। उनकी कृपा से आपके जीवन के सभी तरह के आर्थिक संकट खत्म होंगे।
रंग पंचमी के दिन आप भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा अर्चना करे। उन्हें गुलाल अर्पित करे। ऐसा करने से आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी। इसके साथ ही आपके वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी, आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली पाने के लिए पति और पत्नी को रंग पंचमी पर एक साथ पूजा करनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

