शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
नवरात्रि के आखिरी दिन करें इन उपाएं को, मिलेगी सभी काम में सफलता
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
नवरात्रि के आखिरी दिन करें इन उपाएं को, मिलेगी सभी काम में सफलता

नवरात्रि के आखिरी दिन करें इन उपाएं को, मिलेगी सभी काम में सफलता

N
डेस्क रिपोर्टर
चैत्र नवरात्रि का आज आठवां दिन है। नवरात्रि में हर व्यक्ति माता रानी की भक्ति में लीन रहता है। मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में आप जो भी उपाय करते है वह अति शुभ फलदाई और फलीभूत जरूर होता है। नौ दिन कि नवरात्रि में अगर आप माता रानी की सही से पूजा पाठ नही कर पाते है तो आप उसके लिए परेशान न हो, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे उपाएं बताएंगे जिन्हें  नवरात्रि के अंतिम दिन करने से आपको लाभ मिलेगा।

करें इन उपाएं को

माता रानी की विशेष कृपा पाने के लिए आप पान का ताजा नया पत्ता लें और उस पर ₹1 का सिक्का रखकर मां दुर्गा को चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी।


माता भगवती के सामने 5 पूजा की सुपारी अर्पित करें। इससे  आपको मां दुर्गा का  शुभ आशीष प्रदान होगा। 

इसके बाद आप थोड़ी सी रुई लें और  मां भगवती के चरणों में अर्पित करें। यह उपाएं करने से मां दुर्गा आपसे खुश होंगी। 

नवरात्र के आखिर दिन मां दुर्गा को भोग में गुड़ जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से अपको मां भगवती का शुभ आशीष मिलने के साथ साथ आपके सारे कष्ट दूर होंगे। 

मां दुर्गा को खुश करने के लिए आप एक मुट्ठी उबले काले चने माता को  अर्पित करें। आपके सारे रुके हुए काम बनेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें