N
डेस्क रिपोर्टर
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। इसी क्रम में भगवान श्री गणेश की पूजा करने के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम दिन माना गया है। ऐसा कहां जाता है कि, बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा पाठ करने से श्री गणेश आपसे प्रसन्न होते हैं साथ ही भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले श्री गणेश की पूजा पाठ की जाती है। मान्यता के अनुसार सर्व प्रथम भगवान गणेश को पूजा से सारे काम सफल होते हैं। आज हम आपको बुधवार के कुछ ऐसे उपाएं बताने वाले है जिन्हें करने से आपको भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
बुधवार के दिन करें ये उपाय-
मान्यता के अनुसार, बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का प्रयोग करना अच्छा होता है, यदि आपका बुद्ध ग्रह कमजोर है तो अपने पास हमेशा हरे रंग का रुमाल या फिर कोई कपड़ा रखें। इसके साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग की दाल का दान करना ना भूल।
भगवान श्री गणेश को बुद्धि के दाता कहा जाता हैं। भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है। अगर आप प्रत्येक बुधवार भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कभी किसी तरह की परेशानियां नहीं आएंगी साथ ही विघ्नहर्ता गणेश का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा।
मान्यता है कि भगवान गणेश को शमी का पौधा बेहद प्रिय है इसीलिए बुधवार के दिन हो सके तो भगवान गणेश को शमी का पौधा जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य और सुख-शांति की प्राप्ति होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

