आज मंगलवार का दिन है यानी राम भक्त हनुमान जी का दिन। मां बाप अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के लिए हमेशा अच्छा ही करने की कोशिश करते हैं। जिसके मां बाप कड़ी मेहनत करके, सबकी पसंद और हर खुशी का ख्याल रखते है। पर कभी-कभी कुछ ग्रह नक्षत्र ऐसे हो जाते है, जिसकी वजह से कड़ी मेहनत करने के बाद भी फल प्राप्त नहीं होता है।जिससे मनुष्य के मन में निराशा और जीवन में आर्थिक तंगी आने लगती हैं। आर्थिक तंगी को दूर करने और इससे बचने के लिए हिंदू धर्म शास्त्रों में कई तरह के ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से लाभ मिलता है और भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन्हीं में से कुछ उपाय आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप मंगलवार के दिन यानी आज करेंगे तो आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी और आपका जीवन सरल हो जाएगा।
मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इसके बाद आप बरगद का एक पत्ता लें और उसे गंगाजल से अच्छे से धो लें। अब उस पर लाल पेन से आप की जो मनोकामना है वो लिखें। इसके बाद आप इस बरगद के पत्ते को हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। अपको जल्द ही अपनी सभी परेशानियों से लाभ मिलेगा।
मान्यता के मुताबिक, राम भक्त हनुमान जी को भगवान राम के निमित्त सिंदूर अर्पित करने से इंसान की हर इच्छा पूरी होती है।
जिसे नौकरी पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वो बजरंगबली के सामने मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें। ये उपाय जल्द नौकरी पाने के लिए अत्यंत लाभकारी है।
धन की समस्या से परेशान व्यक्ति को धन प्राप्ति के लिए मंगलवार के दिन लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी के मंदिर में जाकर पवन पुत्र हनुमान को लाल गुलाब के फूल की माला और केवड़े का इत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से धन की सभी समस्या दूर होजाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

