आज बुधवार का दिन यह दिन भगवान गणेश का दिन होता है। इसके साथ हूं ग्रहों के राजकुमार बुध और प्रथम पूज्य गणेश जी को बुधवार का दिन समर्पित है। जिन लोगों पर भगवान श्री गणेश की कृपा होती है, उनके जीवन में सुख, सौभाग्य, संपत्ति, धन आदि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जिनकी कुंडली में बुध मजबूत होता हैं, उनको बिजनेस में काफी तरक्की मिलती है। उनका विवेक और बुद्धि बेहद अच्छा होता है। आज हम आपको बुधवार के उन उपायों के बारे में बताएंगे जिनका उपयोग कर आप आर्थिक और शारीरिक कष्ट से दूर जा सकते है।
अगर आपके बिजनेस या फिर करियर में किसी प्रकार की तरक्की या फिर उन्नति नहीं हो रही है। तो आप बुधवार का व्रत करना शुरू करदे। साथ ही बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप भी करें। बुध के प्रबल होते ही आपको आपके करियर में जल्द तरक्की मिलेगी।
अगर आप बुधवार के दिन रुपए की बचत करते है या दलाली से जुड़े काम करने से धन दौलत में वृद्धि होती है। आज के दिन आप किसी को भी रुपए उधार न दें।
आर्थिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए आप बुधवार को मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें। साथ ही गाय को हरा चारा खिलाएं इससे आपके कष्ट दूर होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

