हम जानते हैं कि जहां अच्छाई होती है वहां बुराई का होना भी तय है। हर घर में दो तरह की एनर्जी होती ही है, एक तो पॉजिटिव और दूसरी नेगेटिव। जहां पॉजिटिव एनर्जी से कई सारे काम बनने के साथ हर चीज का परिणाम अच्छा देखने को मिलते हैं, वहीं नेगेटिव एनर्जी मनुष्य को बुरा दौर दिखाने में कोई कमी नही करती। कभी-कभी तो नेगेटिव एनर्जी के कारण व्यक्ति को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों से भी जूझना पड़ता हैं। जिसकी वजह से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली खत्म हो जाती है। अपको बतादें की वास्तु शास्त्र में इस तरह की समस्या से निपटने के लिए भी कई उपाय बताए गए हैं। जिनकी मदद से आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को पूरी तरह से दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार अनुभव कर सकते हैं। तो चलिएजानते हैं ऐसे उपाएं जो आपके घर में सुख समृद्धि लाने के लिए कारगर सिद्ध है।
घर के अंदर किसी भी तरह की एनर्जी घर की खिड़की और दरवाजे से ही आती हैं। इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप आपके घर की खिड़की और दरवाजे साफ रखें। इन्हें अच्छे से साफ करने के लिए आप एक बाल्टी पानी ले इसमें अब 5 नींबू निचोड़कर एक कप नमक डाले। इसके बाद लगभग एक चौथाई व्हाइट विनेगर मिलाकर इस मिश्रण को तैयार कर घर की खिड़की और दरवाजे को अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से आपके घर नेगेटिव एनर्जी नही आ पाएगी।
परिवार के सदस्यों की सेहत का सीधा सा कनेक्शन हमारे घर के ही किचन से होता है। माना जाता है कि अगर खाना बनाने वाली गैस साफ नहीं होती है तो इसका असर घर के सदस्यों पर पड़ता है। साथ ही वे बीमार रहते है। इसलिए हमेशा ध्यान रहे कि आपके घर कि गैस साफ रहे। इसे गंदा रहने से आपका स्वास्थ्य और तरक्की पर प्रभाव पड़ेगा।
घर के कमरों को महकाने और घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर रखने के लिए आप अगरबत्ती और धूपबत्ती का प्रयोग कर सकती है। इन्हें इस्तमाल करने से अपको नींद भी अच्छी आएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

